स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह

द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह

नई दिल्ली। देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति के रूपमें द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद के सेंट्रल हॉल में पारंपरिक रूपसे भारत के पंद्रहवें राष्ट्रपति पद की शपथ ली। देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। भारत के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने पर द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित भी किया।