स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
अहमद वानी को वीरता सम्मान

अहमद वानी को वीरता सम्मान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 26 जनवरी 2019 को नई दिल्ली में राजपथ पर भारत के 70वें गणतंत्र दिवस समारोह में जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री 34वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स के लांस नायक और बार टू सेना मेडल से सम्मानित नाज़िर अहमद वानी को मरणोपरांत वीरता सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी पत्नी महाजबीन और उनकी माँ राजा बानो ने प्राप्त किया।