

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार भारत की शानदार मौलिक हस्तकला और शिल्प को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा और मुख्तार अब्बास नक़वी ने रांची के हरमू ग्राउंड हरमू चौक में हुनर हाट का...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज उद्योग संघों से अपेक्षा करते हुए कहा है कि वे आर्थिक और व्यावसायिक नैतिकता का उल्लंघन एवं आर्थिक अपराध करने वाले व्यावसायियों को अलग-थलग करें। उन्होंने टाटा समूह की व्यावसायिक नैतिकता तथा सामुदायिक निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र को व्यावसायिक नैतिक आदर्श के ऊंचे...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने कहा है कि भारत सरकार किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने का संकल्प लिया है, इसी क्रम में सरकार 23 अनाजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लगातार बढ़ा रही है तथा वनवासियों के लिए वन उत्पादों पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ाने...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने कहा है कि मीडिया राष्ट्रीय संसाधन है, जिसे पत्रकारबंधु जनविश्वास या ट्रस्ट में प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में इसकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि संसद और मीडिया एक दूसरे के सहयोगी हैं, दोनों...

भारत सरकार, झारखंड सरकार और विश्व बैंक ने झारखंड के लोगों को बुनियादी शहरी सेवाएं मुहैया कराने और राज्य के शहरी स्थानीय निकायों की प्रबंधन क्षमता बेहतर करने के लिए 147 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। झारखंड नगरपालिका विकास परियोजना के तहत बुनियादी शहरी सेवाएं मुहैया कराने के लिए नगरपालिका क्षेत्र की क्षमता...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची में सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया। योगाभ्यास सत्र आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा आदर्श वाक्य शांति, सद्भाव और प्रगति के लिए योग होना चाहिए। इस अवसर पर सभी का अभिवादन करते हुए उन्होंने योग के संदेश का प्रचार-प्रसार...

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि वह झारखंड में 1 से 3 फरवरी 2019 तक होनेवाले दूसरे झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन में आर्थिक सहायता देगा। नवभारत निर्माण संघ नाम से एक गैर सरकारी संगठन इसका आयोजन कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के कार्यक्रम स्थल के किराए, प्रोजेक्शन...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के पलामू में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25,000 लाभार्थियों के ई-गृहप्रवेश, उत्तरी कोयल (मंडल बांध) परियोजना का पुनरोद्धार, कन्हर सोन पाइप लाइन सिंचाई योजना, विभिन्न सिंचाई प्रणालियों और इनसे जुड़ी आपूर्ति लाइनों के सुदृढ़ीकरण के लिए आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में प्रधानमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत की शुरुआत करते हुए कहा है कि सरकार देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए समग्र दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है और उनका ध्यान वहनीय हेल्थकेयर एवं निवारक हेल्थकेयर दोनों पर खासतौर से केंद्रित है। उन्होंने कहा कि यह...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंदरी में एक समारोह में भारत सरकार और झारखंड सरकार की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें हिंदुस्तान उर्वरक और रसयान लिमिटेड के सिंदरी उर्वरक परियोजना का पुर्नरुद्धार, गेल की रांची सिटी गैस वितरण परियोजना, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर, देवघर हवाईअड्डे का विकास और...

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित आर्गोरा रांची में विशाल स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया, जिसे भाजपा ने 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया। उन्होंने इस अवसर पर एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन का...

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने झारखंड राज्य के लिए चौबीसों घंटे के एक अलग 24x7 डीडी चैनल की घोषणा की है। सरकार ने राज्य के लोगों के लिए 24x7 डीडी झारखंड चैनल हेतु एक विजन दस्तावेज पेश किया था, जिसके प्रस्ताव को दूरदर्शन की तीन वर्षीय कार्य योजना में शामिल कर लिया गया। उन्होंने बताया कि 24x7 डीडी झारखंड...

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रांची में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय का उद्घाटन किया और सीआईएसएफ के आवासीय परिसर की आधारशिला रखी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि नोटबंदी से वामपंथी उग्रवाद को भारी नुकसान पहुंचा है और इस समस्या को कुछ वर्ष में सतत प्रयास से समाप्त किया जा सकता है। गृहमंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जमशेदपुर से देशभर की सभी पंचायतों को संबोधित किया। इस अवसर को ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की परिणिति के रूप में भी चिन्हित किया जाता है, जो 14 अप्रैल को महू में बाबासाहेब अंबेडकर की 125वीं जयंती से प्रारंभ हुआ था। नरेंद्र मोदी ने जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों...

रांची में विख्यात पहाड़ी मंदिर पर आजसे भारत का विश्व में सबसे बड़ा तिरंगा झंडा लहराने लगा है। केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने एक समारोह में आज जैसे ही बटन दबाया, रांची में पहाड़ी मंदिर पर भारत का विश्व में सबसे बड़ा तिरंगा झंडा अपनी आन बान और शान से लहराने लगा। इस मौके पर रक्षामंत्री ने कहा कि झारखंड ने देश को बहुत...