
पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं के दूसरे बैच ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भ्रमण किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल राष्ट्रपति भवन में हुए नागरिक अलंकरण समारोह-II में वर्ष 2022 केलिए 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 54 पद्मश्री सम्मान प्रदान किए। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भ्रमण करने वालों में पद्म विभूषण प्राप्तकर्ता...

भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर आज शाम 7:20 बजे मुंबई के छत्रपति महाराज शिवाजी पार्क में बड़ी संख्या में मौजूद अपने चाहने वालों के सामने पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनका राष्ट्रीय और राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर और उनके भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने उनका संयुक्त रूपसे दाह...

'जबतक सूरज चांद रहेगा लता तेरा नाम रहेगा' नि:संदेह! भारतीय उपमहाद्वीप ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की कोयल, भारतीय सिनेमा जगत में स्वर संगीत की रीढ़, भारत रत्न, भूतो न भविष्यति! आज दुनिया से अलविदा सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को अप्रतिम सम्मान भाव केसाथ अश्रुपूरित श्रद्धांजलियां दी जा रही हैं! इंटरनेट की गति धीमी हो गई है, जिससे...

ओलंपियन टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर 1971 के भारत-पाक युद्ध में वायुसेना के योद्धा निर्मल जीत सिंह सेखों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें सलामी दी। गौरतलब हैकि निर्मल जीत सिंह सेखों ने ऐतिहासिक भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान अनुकरणीय साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया था।...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज भारतरत्न और देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती, जिसे सुशासन दिवस के रूपमें मनाया जाता है पर चेन्नई के राजभवन में कार्यक्रम में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहाकि अटलजी अबतक के सबसे महान भारतीय नेताओं और भारत के राजनीतिक...

हेलीकॉप्टर दुर्घटना ने भारतीय सेनाओं के पहले रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत को देश से छीन लिया है। यही नहीं उनकी पत्नी मधुलिका रावत और ग्यारह सैन्य अधिकारी एवं सैनिक भी इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए हैं। हेलीकॉप्टर में चौदह सैन्य अधिकारी सवार थे। इस दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह एक मात्र जीवित बचे हैं, जिनका...

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा श्रीरामचंद्र के सम्पूर्ण जीवनचरित्र पर आधारित रामानंद सागर के विश्वविख्यात रामायण सीरियल में निषादों के परमवीर राजा निषादराज गुहू की भूमिका निभाने वाले अभिनेता चंद्रकांत पांड्या नहीं रहे। वह 72 साल के बताए गए और इस गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। चंद्रकांत पांड्या ने रामायण सीरियल...

संजय गांधी! अगर केवल यह नाम ही अखंड भारत देश के युवाओं की एक धड़कन कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगा। यूं तो यह नाम आज़ाद देश के पहले शासनकर्ता पंडित जवाहरलाल नेहरू खानदान से जुड़ा है, उनकी प्रचंड राजनेता पुत्री और देशकी प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र हैं संजय गांधी, किंतु इंदिरा गांधी के दौर में भी इस नाम...

संस्कृति मंत्रालय ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंग के रूपमें महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाने के लिए शाहजहांपुर में एक विशेष समारोह का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल को पुष्पांजलि अर्पित...

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने शहीद दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के असाधारण साहस और शहादत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देश ने गर्व के साथ उन्हें याद किया। इस अवसर पर पंजाब में संगीत नाटक अकादमी ने शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह संग्रहालय खटकर कलां शहीद भगत सिंह के गांव में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा है कि मानवाधिकार और स्वतंत्रता के शूरवीर बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान भारतीयों के भी नायक हैं। उन्होंने इस अवसर पर ऐतिहासिक मुजीब बोर्शो समारोह के लिए इस महीने बांग्लादेश की यात्रा का भी उल्लेख किया।...

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ पर भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आशा व्यक्त की हैकि उनके कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा में तत्पर रहेंगे। इस आह्वान के साथ उन्होंने भाजपा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की भतीजी प्रोफेसर चित्रा घोष के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है कि प्रोफेसर चित्रा घोष ने सामाजिक जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं उनके साथ हुई उस समय की बातचीत का...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से मध्य प्रदेश में हुए किसान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने शीतगृह अवसंरचना और अन्य सुविधाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि किसान चाहे कितनी भी कठिन मेहनत कर लें, अगर फल सब्जियों और अनाज के उचित भंडारण की व्यवस्था न हो तो किसानों...

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल का आज प्रातः करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया। उनके पुत्र फैसल पटेल ने ट्वीटर पर यह जानकारी दी। अहमद पटेल को कोरोना था और वे करीब एक माह से उससे संघर्ष कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता अहमद...