
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बीकानेर में 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल हुईं और महोत्सव को भी संबोधित किया। उन्होंने कहाकि यह बहुत हर्ष की बात हैकि राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव देशके अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों को अपनी प्रतिभाएं सबके सामने प्रस्तुत करने का सुअवसर प्रदान कर रहा है और उन्हें बताया गया हैकि...

केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने बीकानेर के डॉ करणी सिंह स्टेडियम में चल रहे 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को कला दर्शनम आर्ट कैंप का शुभारंभ करते हुए कहाकि कला एक ऐसी विधा है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित होती है, तभी जीवित रह पाती है और यह हमारे देश का सौभाग्य हैकि चाहे पेंटिंग...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2019, 2020 और 2021 केलिए कला के क्षेत्रमें सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप अकादमी रत्न और अकादमी पुरस्कार से कलाकारों को सम्मानित किया है। विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहाकि सभ्यता से हमारी भौतिक उपलब्धियां सामने आती हैं,...

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय का सांस्कृतिक 'वंदे भारतम' कार्यक्रम दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में प्रमुख आकर्षणों मेसे एक था। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से चुनेगए 479 कलाकारों ने 'नारी शक्ति' विषय पर देश के सामने प्रदर्शन किया। भव्य परेड के दौरान कलाकारों ने अपने जीवंत और ऊर्जावान प्रदर्शन से दर्शकों...

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा में एयर इंडिया की कलाकृतियों का बहुमूल्य संग्रह 'महाराजा संग्रह' को रखा जाएगा, जिसके लिए राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा को कलाकृतियां सौंपने केलिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किएगए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी में काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूपमें शामिल हुए। अमित शाह ने कहाकि आज एक प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी तमिल संगमम की कल्पना की पूर्णाहुति होने जा रही है, लेकिन ये पूर्णाहुति नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति के दो शिखरों यानी तमिलनाडु की संस्कृति,...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा हैकि हमारे हस्तशिल्प हमारी जीवंत विरासत हैं, हमारे हस्तशिल्पकर्मी और गुरु एकओर राष्ट्रीय धरोहर का संरक्षण और सृजन करते हैं, साथ-साथ सांस्कृतिक राजदूत की भूमिका भी निभाते हैं। उन्होंने हस्तशिल्प के उपभोक्ताओं से स्थानीय निर्मितियों की सराहना करने और इसके बारेमें मुखर होने का आग्रह...

आधुनिक भारतीय समाज के जनक माने जानेवाले राजा राममोहन राय के जीवन पर दो दिवसीय नृत्य नाटिका का कर्तव्य पथ एवं सेंट्रल विस्टा पर मोहक और भव्य प्रदर्शन किया गया। नृत्य नाटिका का शीर्षक 'युगपुरुष राजा राममोहन राय' और विषयवस्तु 'नारी सम्मान' था। नृत्य नाटिका का प्रबंधन संस्कृति मंत्रालय के राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन...

केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में जानेमाने चित्रकार अकबर साहेब की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जी किशन रेड्डी ने पेंटिंग्स को देखकर कहाकि अकबर साहेब की कला विलक्षण है, क्योंकि उनकी सभी पचपन पेंटिंग्स प्रधानमंत्री...

लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 31 अक्टूबर को 147वीं जयंती है, जिसे देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूपमें मनाया जाएगा। इस मौके पर केवड़िया में भव्य कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष बनासकांठा जिले के अंबाजी कस्बे के आदिवासी बच्चों का म्यूजिकल बैंड प्रस्तुति देगा। यह पहला मौका नहीं है, जब...

संस्कृति मंत्रालय ने नई दिल्ली के कमानी सभागार में जम्मू और कश्मीर की भूली-बिसरी महान एवं 13 दिग्गज महिलाओं के जीवन पर आधारित 'स्त्री देश' एक नृत्य नाटिका का आयोजन किया, जिसमें प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मविभूषण और राज्यसभा सांसद डॉ सोनल मानसिंह ने नृत्य के माध्यम से भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश और...

भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर संगीत नाटक अकादमी में ‘रंग स्वाधीनता’ उत्सव मनाया गया, जो भारत को साम्राज्यवाद की बेड़ियों से मुक्त करने केलिए अपने प्राण न्यौछावर कर देनेवाले स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को संजोने का उत्सव था। यह उत्सव 27 से 29 अगस्त 2022 तक संगीत नाटक अकादमी के मेघदूत सभागार में हुआ। इस वर्ष...

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और राष्ट्रीय संग्रहालय ने अभेराज बालडोटा फाउंडेशन के सहयोग से देशमें वस्त्र की विविध स्वरूपों एवं परंपराओं को एकसाथ लाकर एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूपमें भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रदर्शनी 'सूत्र संतति' का आयोजन किया है। संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने प्रदर्शनी का उद्घाटन...

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर ललित कला अकादमी नई दिल्ली में की दीर्घाओं में फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रख्यात फोटोग्राफर पद्मश्री रघुराय ने ललित कला अकादमी की अध्यक्ष उमा नंदूरी केसाथ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम स्थल, किले, पहाड़, प्राचीन मंदिर और भारत के विरासत स्थल इस प्रदर्शनी के...

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में 22वें 'भारत रंग महोत्सव' की शुरूआत की और कहाकि रंगमंच खुशी बांटने, जागरुकता को बढ़ावा देने और हमारी समृद्ध विरासत एवं संस्कृति की रक्षा करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहाकि एक राष्ट्र और समाज के रूपमें हमें कैसा होना चाहिए, यह दिखाने...