
भारत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की भागीदारी केसाथ एक मजबूत रक्षा औद्योगिक तंत्र स्थापित करने के महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में डीआरडीओ की एक प्रयोगशाला-वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (वीआरडीई) ने 10 उद्योगों को नौ प्रणालियों की प्रौद्योगिकियां हस्तांतरित की हैं। वीआरडीई में...

भारतीय डाक विभाग ने कोडईकनाल सौर वेधशाला (केएसओ) की 125वीं वर्षगांठ पर स्मारक डाक टिकट जारी करने पर गर्व व्यक्त किया है। यह स्मारक डाक टिकट भारत के सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक संस्थानों में से एक कोडईकनाल सौर वेधशाला की विरासत का सम्मान है, जो वैश्विक स्तरपर विज्ञान जगत में देश के दीर्घकालिक योगदान को रेखांकित करता है।...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ब्रह्मोस एकीकरण और परीक्षण सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग पर थे। उन्होंने कहाकि ऑपरेशन सिंदूर न सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई थी, बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और रणनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से आज वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण शिखर सम्मेलन ग्लेक्स-2025 में दुनियाभर से आए विशिष्ट प्रतिनिधियों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत करते हुए भारत की उल्लेखनीय अंतरिक्ष प्रगति पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहाकि अंतरिक्ष केवल एक गंतव्य नहीं है, बल्कि जिज्ञासा,...

भारतीय सशस्त्र बलों की ज़मीन से आकाश तक मारक क्षमताओं को सशक्त करने की पहलों में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने 8 और 10 अप्रैल केबीच युद्धक विमान सुखोई-30 एमकेआई से लंबी दूरी के ग्लाइड बम 'गौरव' का सफल परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान ग्लाइड बम को द्वीप पर जमीनी लक्ष्य केसाथ विभिन्न वारहेड कॉन्फ़िगरेशन में कई स्टेशनों...

भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 14 दिन बाद फ्लोरिडा के समुद्र में पृथ्वी पर सकुशल लौट आए हैं। इनके साथ क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट अमेरिका के निक हेग और रूस के अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी हैं। उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार 19 मार्च को सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड हुआ। ये...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से वैज्ञानिक सोच विकसित करने और देश के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बुनियादी ढांचे का सर्वोत्तम उपयोग करके अग्रणी प्रौद्योगिकियों में उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया है। राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के हिस्से के रूपमें तेलंगाना में दो दिवसीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी...

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं और नीली अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशामें एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस संदर्भ...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ के 67वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में डीआरडीओ मुख्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिकों और अधिकारियों से बातचीत की। रक्षामंत्री ने सशस्त्रबलों को अत्याधुनिक तकनीकों, उपकरणों से लैस करके देशकी स्वदेशी क्षमताओं को विकसित करने, निजी क्षेत्र केसाथ सहयोग करके रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने केलिए...

प्रधानमंत्री कार्यालय, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, कार्मिक एवं पेंशन तथा परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा हैकि इसरो के अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग (स्पेडेक्स) ने भारत को अंतरिक्ष डॉकिंग प्रौद्योगिकी में वैश्विक रूपसे अग्रणी देशों में शामिल कर दिया है, जो देश केलिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि...

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 16 नवंबर की देर रात ओडिशा के तट पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से भारत की पहली लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया। हाइपरसोनिक मिसाइल को सशस्त्र बलों केलिए 1500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक विभिन्न विस्फोटक सामग्री ले जाने केलिए डिज़ाइन किया गया है। मिसाइल...

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक मोबाइल आर्टिकुलेटेड लॉंचर से ओडिशा के तट पर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) चांदीपुर से लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज़ मिसाइल (एलआरएलएसीएम) का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया। परीक्षण के दौरान सभी उप-प्रणालियों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया और प्राथमिक मिशन के उद्देश्यों...

भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने 3 और 4 अक्टूबर को राजस्थान की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में चौथी पीढ़ी की तकनीक से उन्नत और छोटे आकार की अति लघु दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (वीएसएचओआरएडीएस) के तीन उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए। ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत वाले तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर और उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग प्रणाली राष्ट्र को समर्पित कर दी है। उन्होंने कहाकि साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया में भारत केलिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि का दिन है, 21वीं सदी का भारत साइंस, टेक्नोलॉजी और रिसर्च को प्राथमिकता देते हुए आगे...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लिया, जो 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की सतह पर ‘विक्रम’ लैंडर के सफलतापूर्वक उतरने की याद में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने रोबोटिक्स चैलेंज और भारतीय अंतरिक्ष हैकाथॉन के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति...