स्वतंत्र आवाज़
word map

पंचायत प्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस पर आमंत्रित

दिल्ली में 14 अगस्त को पंचायती राज मंत्रालय का सम्मान समारोह

समारोह की थीम 'आत्मनिर्भर पंचायत, विकसित भारत की पहचान'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 13 August 2025 02:21:20 PM

panchayat representatives invited on independence day

नई दिल्ली। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने 15 अगस्त को लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 210 पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष अतिथि के रूपमें आमंत्रित किया है। अपने जीवनसाथी और नोडल अधिकारियों केसाथ 425 प्रतिभागी समारोह में शामिल होंगे। पंचायती राज मंत्रालय ने इनके लिए 14 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में एक सम्मान समारोह आयोजित किया है, जिसमें केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पंचायती राज राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
पंचायती राज मंत्रालय के सम्मान समारोह की इसवर्ष की थीम ‘आत्मनिर्भर पंचायत, विकसित भारत की पहचान’ है, जो विकसित भारत के एक प्रमुख स्तंभ के रूपमें आत्मनिर्भर पंचायतों के दृष्टिकोण को दर्शाती है। सम्मान समारोह के दौरान एआई संचालित ‘सभासार’ एप्लिकेशन का शुभारंभ किया जाएगा और ‘ग्रामोदय संकल्प पत्रिका’ के 16वें अंक का भी विमोचन होगा। इसवर्ष बड़ी संख्या में महिला पंचायत प्रतिनिधि शामिल हैं, जिन्होंने अपनी ग्राम पंचायतों में बेहतर बुनियादी ढांचा, सार्वजनिक सेवाएं, समावेशी सामुदायिक पहल जैसे प्रत्यक्ष सुधार किए हैं।
पंचायती राज मंत्रालय का कहना हैकि पंचायती महिला प्रतिनिधि ग्रामीण नेतृत्व की उभरती शक्ति का उदाहरण हैं, जो देश के विभिन्न क्षेत्रोंमें अपनी शासन संबंधी ज़िम्मेदारियों को दूरदर्शी विकास दृष्टिकोणों केसाथ सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। इन्होंने हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मिशन इंद्रधनुष जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं को साकार कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है और जमीनी स्तरपर नवीन स्थानीय पहलों एवं समाधानों को प्रोत्साहित भी किया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]