स्वतंत्र आवाज़
word map

प्रकाशन विभाग प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित

यह सम्मान प्रकाशन विभाग केलिए गौरव का विषय-महानिदेशक

दिल्ली में फिक्की पब्लिकॉन 2026 पब्लिशिंग अवॉर्ड्स समारोह

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 12 August 2026 03:43:33 PM

publications division honoured with prestigious award

नई दिल्ली। प्रकाशन विभाग (डीपीडी) को FICCI PubliCon 2026 पब्लिशिंग अवॉर्ड्स में प्रतिष्ठित ‘बुक ऑफ द ईयर नॉन-फिक्शन (हिंदी)’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान प्रकाशन विभाग की पुस्तक ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ केलिए प्रदान किया गया है। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण भाषणों का संकलन है। इसमें राष्ट्र निर्माण, विकास, सुशासन और जनभागीदारी से जुड़े उनके विचारों को समाहित किया गया है। पुस्तक की विषयवस्तु केसाथ-साथ इसकी उत्कृष्ट संपादकीय, डिजाइन, मुद्रण और उत्पादन गुणवत्ता को भी इस सम्मान से मान्यता मिली है।
प्रकाशन विभाग के महानिदेशक डॉ धीरज काकड़िया ने इस उपलब्धि पर विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहाकि यह सम्मान विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन केप्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहाकि यह सम्मान प्रकाशन विभाग केलिए गौरव का विषय है और हिंदी में उच्चगुणवत्ता वाले ज्ञानवर्धक और महत्वपूर्ण प्रकाशनों से पाठकों तक सामग्री पहुंचाने के विभाग के प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त कियाकि आनेवाले दिनों में प्रकाशन विभाग अपने उत्कृष्ट प्रकाशनों से ऐसे कई और पुरस्कार हासिल करेगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]