स्वतंत्र आवाज़
word map

'एनसीसी को मजबूत करना राष्ट्रीय जिम्मेदारी'

उपराष्ट्रपति को एनसीसी और सैनिक स्कूलों की दी गई जानकारी

देश में सैनिक स्कूलों के विस्तार की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 13 July 2026 04:59:24 PM

vice president briefed on ncc and sainik schools

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को आज रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति भवन में मिलकर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और सैनिक स्कूलों के बारेमें जानकारी दी। अधिकारियों ने प्रस्तुतियों में एनसीसी के लगभग 20 लाख सदस्यों वाले युवा संगठन के रूपमें विकास, इसके प्रशिक्षण और राष्ट्र निर्माण संबंधी पहलों केसाथ सैनिक स्कूलों के कामकाज, विस्तार और देशभर में नेटवर्क को मजबूत करने की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय परिषद के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' शिविरों को राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की एक उत्कृष्ट पहल बताया। उन्होंने 'नशा मुक्त भारत अभियान' और'स्वच्छ भारत अभियान' सहित एनसीसी की सामुदायिक सेवा पहलों की प्रशंसा की और एनसीसी पूर्व छात्र संघ की स्थापना का स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एनसीसी को मजबूत करना एक साझा राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए बुनियादी ढांचे के अधिक विकास, भूमि और प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे जैसे मुद्दों पर राज्य सरकारों केसाथ बेहतर समन्वय का आह्वान किया और राज्यों केसाथ सहयोग करने में हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। उपराष्ट्रपति को सैनिक विद्यालयों के कामकाज और विस्तार की भी जानकारी दी गई, जिसमें मौजूदा और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल शामिल थे। छात्रों और अभिभावकों की बढ़ती मांग को देखते हुए सीपी राधाकृष्णन ने सुझाव दियाकि प्रत्येक राज्य तीन से पांच सैनिक विद्यालय स्थापित करने का लक्ष्य रख सकता है। उन्होंने मौजूदा सैनिक विद्यालयों की प्रवेश क्षमता बढ़ाने की संभावना तलाशने का भी प्रस्ताव रखा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]