स्वतंत्र आवाज़
word map

'शिक्षण संस्थान अनुसंधान उन्मुख शिक्षा के केंद्र बनें'

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कोंगू क्षेत्र में शिक्षा के विकास को सराहा

कोंगू वेल्लालर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ट्रस्ट का संस्थापक दिवस

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 29 August 2026 06:34:32 PM

founder's day of kongu vellalar institute of technology trust

चेन्नई (पेरुंदुरई)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा हैकि शिक्षण संस्थानों को बुनियादी शिक्षा प्रदान करने से आगे बढ़कर अनुसंधान उन्मुख शिक्षा के वैश्विक केंद्रों के रूपमें विकसित होना चाहिए। वे पेरुंदुरई इरोड में कोंगू वेल्लालर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ट्रस्ट के संस्थापक दिवस समारोह और 'अरिवुकुडम' के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति ने 41 संस्थापकों की दूरदृष्टि की प्रशंसा की और उल्लेख कियाकि केवीआईटी संस्थानों के माध्यम से लगभग एक लाख लोगों ने शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कहाकि उनके योगदान ने कोंगू क्षेत्र में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और जर्मनी, अमेरिका, फ्रांस और जापान सहित देशों केसाथ संस्थानों के वैश्विक संबंधों की प्रशंसा की।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से अपने ज्ञान को निरंतर उन्नत करने और बुनियादी शिक्षा से अनुसंधान उन्मुख शिक्षा की ओर अग्रसर होने का आग्रह किया। उन्होंने उनका अनुसंधान, नवाचार, पेटेंट में संलग्न होने व कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर, क्वांटम प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों केलिए स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया। सीपी राधाकृष्णन ने कहाकि परिवर्तन ही एकमात्र स्थिर चीज है और युवाओं से अपनी खूबियों को पहचानने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और दूसरों से तुलना किए बिना दृढ़ रहने को कहा। उन्होंने मानसिक शांति और बुद्धि को तेज करने केलिए योग और ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला और स्वामी विवेकानंद के कथन को उद्धृत कियाकि आप जैसा सोचते हैं, वैसे ही बन जाते हैं। उपराष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त कियाकि अरीवुकुडम अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान सृजन का केंद्र बनेगा, जिससे संस्थानों को वैश्विक ज्ञान केंद्रों के रूपमें मजबूती मिलेगी, सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्रीय विकास में योगदान मिलेगा।
सीपी राधाकृष्णन ने भारत की निरंतर प्रगति केलिए अनुसंधान, नवाचार और उद्योग अकादमिक जगत के मजबूत सहयोग पर बल दिया। उन्होंने कोंगू इंजीनियरिंग कॉलेज के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर की प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें नवोन्मेषी परियोजनाओं और तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन किया गया था। इस अवसर पर एंकर इंडस्ट्रीज और अरिवुकुडम-एक अनुसंधान पार्क केबीच समझौता ज्ञापनों का आदान प्रदान हुआ, इससे उद्योग और अकादमिक जगत केबीच सहयोग और मजबूत हुआ। सीपी राधाकृष्णन ने कॉलेज और ट्रस्ट से जुड़े महानुभावों को सम्मानित किया। उन्होंने अरिवुकुडम-एक अनुसंधान पार्क, फार्मेसी कॉलेज, कोंगू नेचुरोपैथी, योग मेडिकल कॉलेज और केवीआईटीटी के क्लाउड किचन की आधारशिला पट्टिकाओं का भी अनावरण किया। समारोह में तमिलनाडु और केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश, केवीआईटी ट्रस्ट के अध्यक्ष देवराजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]