यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और कार्तिक आर्यन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
भारतीय सिनेमा की विविधता और बेहतरीन उपलब्धियों को सम्मानस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Sunday 19 July 2026 04:27:14 PM
नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में फीचर फील्मों, नॉन-फीचर फिल्मों और सिनेमा पर लिखे गए लेखों में बेहतरीन उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए वर्ष 2024 केलिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। 'आर्टिकल 370' ने बेस्ट फीचर फील्म का पुरस्कार जीता, जबकि 'भंगार' को बेस्ट नॉन-फीचर फील्म और 'राम-नामी' को बेस्ट वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) का पुरस्कार मिला है। यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' केलिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) के रूपमें पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि ममूटी (ब्रह्मयुगम) और कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका) हेतु पुरस्कृत किया जाएगा।
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' केलिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार जीता, जबकि 'कल्कि 2898 एडी', 'अमरन', 'पुष्पा: द रूल पार्ट-02', 'भूल भुलैया 3' और 'स्त्री 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने भी बड़े पुरस्कार हासिल किए हैं, जो भारतीय सिनेमा की विविधता और बेहतरीन गुणवत्ता को दर्शाते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा फीचर फिल्म जूरी के चेयरमैन जयराज, नॉन-फीचर फिल्म जूरी के चेयरमैन असीम सिन्हा और सिनेमा पर बेस्ट राइटिंग जूरी के चेयरमैन ए चंद्रशेखर ने की। इस मौके पर संयुक्त सचिव (फिल्म्स) डॉ अजय नागभूषण एमएन और प्रधान महानिदेशक पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के धीरेंद्र ओझा भी मौजूद थे।