स्वतंत्र आवाज़
word map

एमआईएफएफ में स्टैनिस्लावस्की का रंगमंच

फैब्रिस कैली ने थिएटर से डॉक्यूमेंट्री सिनेमा तक अनुभव सुनाए

महान फ्रांसीसी थिएटर कलाकार थे कॉन्स्टेंटिन स्टैनिस्लावस्की!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 17 June 2026 05:36:11 PM

stanislavsky's theater at miff

मुंबई। मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एक ज्ञानवर्धक मास्टरक्लास में फ्रांसीसी थिएटर कलाकार फैब्रिस कैली ने महान थिएटर कलाकार कॉन्स्टेंटिन स्टैनिस्लावस्की के विचारों से जीवन, शब्दों और अभिनय केबीच गहरे संबंध का पता लगाया। उन्होंने कहाकि अभिनय जीवन की संपूर्ण समृद्धि को पुनः सृजित करने का एक प्रयास है, जहां मानवीय अनुभव के विभिन्न चरणों के भाव स्वाभाविक रूपसे उभरते हैं। फैब्रिस कैली ने कहाकि कॉन्स्टेंटिन स्टैनिस्लावस्की का दृष्टिकोण गहन अवलोकन, विश्लेषण और मानवीय व्यवहार की गहरी समझ पर आधारित था। उन्होंने कहाकि अच्छे अभिनय केलिए जीवन को अच्छी तरह से समझें। फैब्रिस कैली ने जीवन के विस्तार से अध्ययन करके और स्थितियों को उनके सबसे छोटे तत्वों में तोड़कर यथार्थवादी दृश्य के निर्माण की उनकी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बतायाकि स्टैनिस्लावस्की को एंटोन चेखव में एक आदर्श नाट्य सहयोगी मिला, जिनकी रचनाएं जीवन की स्थितियों और उन सूक्ष्म तरीकों पर आधारित थीं, जिनसे जीवन स्वयं को प्रकट करता है।
फैब्रिस कैली ने कहाकि एक वास्तविक दृश्य के सृजन केलिए समृद्ध शब्दावली की आवश्यकता होती है, क्योंकि शब्द धारणा को आकार देते हैं। ग्रीनलैंड में बर्फ केलिए कई शब्दों का उदाहरण देते हुए उन्होंने समझायाकि भाषा मन की दुनिया को समझने के तरीके को विस्तृत करती है। उन्होंने श्रोताओं से कहाकि शब्द आपकी सोच को आकार देते हैं। फैब्रिस कैली ने स्पष्ट कियाकि अभिनय केवल शब्दों पर निर्भर नहीं हो सकता, सच्चा अभिनय उपस्थिति, अवलोकन, प्रतिक्रिया और सहभागिता से उत्पन्न होता है। उन्होंने कहाकि स्टैनिस्लावस्की ने अभिनय की प्रक्रिया में अधिक गहराई और बारीकी लाकर रंगमंच को पुनर्परिभाषित किया। एक आकर्षक प्रदर्शन से फैब्रिस कैली ने अभिनय में सक्रिय अवलोकन और सक्रिय भागीदारी के महत्व को समझाया। उन्होंने कहाकि अभिनय की बुनियादें स्वाभाविक रूपसे रोजमर्रा की जिंदगी में मौजूद होती हैं-‘जीवन में हम सभी संपूर्ण अभिनेता हैं।’
फैब्रिस कैली स्टैनिस्लावस्की प्रणाली पर आधारित फ्रांसीसी-बेलारूसी सोवियत थिएटर स्कूल डेमेन ले प्रिंटेम्प्स के कलात्मक निर्देशक हैं और बेलारूस में इंटरनेशनल पब्लिक एसोसिएशन ‘टीट्रो’ के भी कलात्मक निर्देशक हैं। उनका कार्य रूसी व सोवियत नाट्य परंपरा और कॉन्स्टेंटिन स्टैनिस्लावस्की की विरासत में गहराई से निहित है। स्टैनिस्लावस्की एक रूसी थिएटर कलाकार थे, जिन्होंने अभिनेता प्रशिक्षण, तैयारी और पूर्वाभ्यास केलिए एक अत्यंत प्रभावशाली दृष्टिकोण, जिसे स्टैनिस्लावस्की प्रणाली के नामसे जाना जाता है का विकास करके 20वीं शताब्दी के प्रदर्शन में क्रांति ला दी। उन्होंने 1898 में प्रसिद्ध मॉस्को आर्ट थिएटर की स्थापना की, भावनात्मक सत्य, मनोवैज्ञानिक यथार्थवाद और अनुभवात्मक तैयारी पर उनके सिद्धांतों ने मेथड एक्टिंग सहित आधुनिक अभिनय तकनीकों की आधारशिला रखी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]