स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Friday 8 August 2025 04:51:39 PM
नई दिल्ली/ गुरुग्राम। भारत के विश्वशांति केंद्र एवं अहिंसा विश्वभारती के संस्थापक जैनमुनि आचार्य लोकेश को अंतर्राष्ट्रीय न्यायविद परिषद लंदन में कल 9 अगस्त को ‘परमाणु निरस्त्रीकरण और शांतिपूर्ण विश्व केलिए अंतर्राष्ट्रीय मार्च’ कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मान प्रदान करेगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सांस्कृतिक मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा हैकि यह सम्मान भारत को गौरवांवित करने वाला विषय है। युद्ध, हिंसा, परमाणु खतरे से जुझ रहे विश्व के जनमानस को शांति, सद्भावना का संदेश देने और शांति स्थापित करने के प्रयासों केलिए आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा, पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को भी सम्मानित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लंदन के हाइड पार्क में आयोजित होगा। जैनमुनि आचार्य लोकेश को इस अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मान केलिए बधाईयां दी जा रही हैं।
विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक विश्व शांतिदूत जैनमुनि आचार्य लोकेश ने कहा हैकि यह सम्मान भारत की महान आध्यात्मिक विरासत और भगवान महावीर के अहिंसा शांति सद्भावना के सिद्धांतों का सम्मान है। उन्होंने कहाकि इस सम्मान की ज़िम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने अहिंसा विश्वभारती एवं विश्वशांति केंद्र के विश्वभर में फैले कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आह्वान कियाकि वे आएं और हमसब देश और दुनिया को हिंसा और तनावमुक्त करें और खूबसूरत दुनिया बनाने केलिए पुरुषार्थ करें। गौरतलब हैकि जैनमुनि आचार्य लोकेश दुनियाभर में शांति और सद्भाव केलिए भ्रमण करते हैं। उनके विश्व शांति के अनेक कार्यक्रम दुनिया के कई देशों में हुए हैं और हो रहे हैं, जिनमें उनको अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं।