स्वतंत्र आवाज़
word map

डाक विभाग की अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता

'डिजिटल युग में मानवीय संबंध क्यों महत्वपूर्ण, अपने मित्र को पत्र लिखें'

गोवा डिवीजन में 8 मार्च को यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की वैश्विक पहल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 13 February 2026 05:18:39 PM

india post

पणजी/ नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग 8 मार्च को गोवा डिवीजन में अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्कूली बच्चों केबीच रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और पत्र लेखन कला को बढ़ावा देने केलिए यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की वार्षिक वैश्विक पहल के हिस्से के रूपमें आयोजित की जा रही है। गोवा डिवीजन का डाक विभाग यह प्रतियोगिता गोवा विश्वविद्यालय, सारस्वत विद्यालया हाईस्कूल मापुसा, एजेडी अल्मेडा हाईस्कूल पोंडा और रोजरी हायर सेकेंडरी स्कूल नवेलीम में कराएगा।
अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में 9 से 15 वर्ष की आयु के बच्चे भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, विद्यालय का नाम और पसंदीदा केंद्र सहित विवरण 25 फरवरी 2026 तक dogoa.mh@gmail.com ईमेल पर भेज सकते हैं या प्रियंका कैंसुंकर से 8208263377 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रतिभागियों को ‘डिजिटल दुनिया में मानवीय संबंध क्यों महत्वपूर्ण हैं, इस विषय पर अपने मित्र को पत्र लिखें’ विषय पर अधिकतम 800 शब्दों का हस्तलिखित पत्र लिखना होगा। पत्र अंग्रेजी या भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध किसीभी भाषा में लिखा जा सकता है।
अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में मेधावी प्रतिभागियों को सर्कल स्तरपर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान केलिए ₹25,000, ₹10,000 और ₹5,000 के पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि राष्ट्रीय स्तरपर पुरस्कारों में ₹50,000, ₹25,000 और ₹10,000 शामिल हैं। सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय प्रविष्टि अंतर्राष्ट्रीय स्तरपर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी, जहां यूपीयू पदक, प्रमाणपत्र और अन्य पुरस्कार प्रदान करेगा। स्वर्ण पदक विजेता को स्विट्जरलैंड के बर्न में यूपीयू मुख्यालय की यात्रा या कोई अन्य पुरस्कार भी मिल सकता है। अधिक जानकारी इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट http://www.indiapost.gov.in पर उपलब्ध है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]