हरियाणवी गैंगस्टर एंथम 'गोली तो चलेगी' में जोरदार अभिनय किया
बोल्ड कॉन्सेप्ट से म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ होते ही चर्चा में आयास्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Friday 6 March 2026 01:35:09 PM
मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने हरियाणवी गैंगस्टर एंथम ‘गोली तो चलेगी’ केसाथ अभिनय की दुनिया में भी कदम रख दिया है। क्रिकेट के मैदान पर अंपायरिंग के र्निविवाद फैसलों केलिए जाने जानेवाले अनिल चौधरी का अब कैमरे के सामने भी आत्मविश्वास और स्क्रीन प्रेज़ेंस से दर्शकों को प्रभावित करना देखा जाएगा। यह म्यूज़िक वीडियो अपने बोल्ड कॉन्सेप्ट, सिनेमैटिक ट्रीटमेंट और हाई ऑक्टेन प्रस्तुति से रिलीज़ होते ही चर्चा का विषय बन गया है। इस गीत का निर्देशन फैशन डिजाइनर से फिल्ममेकर बने सुमन गुहा ने किया है, जबकि इसे एपिक फिल्म्स के बैनर तले नरेश झा ने प्रोड्यूस किया है। डायमंड की दमदार आवाज़ और स्टाइलिश विज़ुअल ट्रीटमेंट इस वीडियो को महज एक गाने से आगे एक एक्शन शॉर्ट फिल्म का रूप देते हैं।
यूं तो वीडियो में रोहित खरब, चांदनी राउत और हेमेश दीक्षित ने प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस केसाथ कहानी को मजबूती दी है, तथापि सबसे ज्यादा चर्चा अनिल चौधरी के आत्मविश्वास भरे डेब्यू की हो रही है, जिसमें उनका वर्षों का अंतर्राष्ट्रीय अनुभव झलकता है। अनिल चौधरी ने अपने पहले ऑनस्क्रीन अनुभव पर कहा हैकि मुझे कैमरे से डर नहीं लगा, क्योंकि मैं हरियाणवी में कमेंट्री करता रहता हूं, सुमन गुहा ने मुझसे बेहतरीन काम करवा लिया है। उन्होंने प्रोड्यूसर नरेश झा का धन्यवाद किया है, जिन्होंने उन्हें यह अवसर दिया है, शूटिंग करके बहुत मज़ा आया। अनिल चौधरी का कहना हैकि अंपायरिंग और एक्टिंग दोनों का अपना अलग ही मज़ा है। अनिल चौधरी के इस बयान से साफ हैकि वे इस नए सफर को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
लॉंच इवेंट में फिल्म और टीवी जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। रजनीश दुग्गल और गुरमीत चौधरी ने विशेष रूपसे टीम की सराहना की। रजनीश दुग्गल ने कहाकि उन्होंने सुमन गुहा केसाथ पहलेभी तीन वीडियो में काम किया है और हरबार वह कुछ नया प्रस्तुत करते हैं। गुरमीत चौधरी ने भी गीत की प्रस्तुति की तारीफ करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। राजीव सेन, मिशिका चौरसिया, विपिन भारद्वाज, सिद्धि आहूजा और प्रियंका सहित कई कलाकारों ने अनिल चौधरी के अभिनय डेब्यू को सराहा। निर्देशक सुमन गुहा ने बतायाकि उनके दो और गाने जल्द ही रिलीज़ होने वाले हैं, जिनमें अलग और अनोखे कॉन्सेप्ट देखने को मिलेंगे।
प्रोड्यूसर नरेश झा ने घोषणा कीकि एपिक फिल्म्स हर महीने एक नया गीत रिलीज़ करने की योजना बना रहा है, ताकि दर्शकों को लगातार ताज़ा कंटेंट मिलता रहे। उन्होंने बतायाकि ‘गोली तो चलेगी’ केसाथ अनिल चौधरी ने यह साबित कर दिया हैकि प्रतिभा किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं होती, क्रिकेट के मैदान पर अपने निष्पक्ष निर्णयों से पहचान बनाने वाले अनिल अब कैमरे के सामने भी उतनी ही मजबूती से खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहाकि यह नया अध्याय न केवल उनके लिए बल्कि उन सभी केलिए प्रेरणादायक है, जो अपने स्थापित करियर से आगे बढ़कर नए सपनों को आज़माने का साहस रखते हैं।