स्वतंत्र आवाज़
word map

भारतीय सिनेमा केलिए गर्व का पल!

फिल्म बूंग को मिला बीएफटीए का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार ​

भारत की विविधतापूर्ण कहानियों की दुनियाभर में चर्चा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 26 February 2026 12:03:22 PM

film boong

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की जानी-मानी फिल्म निर्माता लक्ष्मीप्रिया देवी की फिल्म बूंग ने बीएफटीए फिल्म अवार्ड्स-2026 में सर्वश्रेष्ठ चिल्ड्रंस एंड फैमिली फिल्म का पुरस्कार जीता है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने फिल्म निर्माता लक्ष्मीप्रिया देवी और उनकी पूरी टीम को बीएएफटीए फिल्म अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ चिल्ड्रंस एंड फैमिली फिल्म पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। यह बड़ी कामयाबी भारतीय सिनेमा केलिए गर्व का पल है और भारत की विविधतापूर्ण एवं सार्थक कहानी कहने की परंपराओं केलिए दुनियाभर में बढ़ती सराहना को दिखाता है।
फिल्म बूंग के निर्माण सफर को भारत के फिल्म विकास और महोत्सव इकोसिस्टम ने समर्थन दिया था और इसको 2023 में वर्क इन प्रोग्रेस लैब व फिल्म बाजार रिकमेंड्स केतहत फिल्म बाजार में बनाया गया था। ये पहल होनहार फिल्म निर्माताओं को आगे बढ़ाने और वैश्विक उद्योग से जुड़ाव को मुमकिन बनाने केलिए की गई हैं। फिल्म को 2024 में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाया गया था, जहां इसे सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर कैटेगरी में चुना गया था, इससे इसकी समालोचक प्रशंसा और पक्की हो गई। भारत सरकार और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम, फिल्म बाजार और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जैसे प्लेटफॉर्म को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को फिरसे दोहराया है, जो फिल्म निर्माताओं को मजबूत बनाते हैं, रचनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हैं और भारतीय सिनेमा को अंतर्राष्ट्रीय श्रोताओं तक पहुंचने के रास्ते बनाते हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]