स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से सम्मानित

शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में आज ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भारत का सर्वोच्च शांतिकाल वीरता सम्मान अशोक चक्र प्रदान किया। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा है, उनको एक्सिओम-4 मिशन के दौरान उनकी असाधारण हिम्मत और निडर संकल्प केलिए सम्मानित किया गया है।