स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
राज्यपाल की संविधान दिवस पर शपथ

राज्यपाल की संविधान दिवस पर शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन के गांधी सभागार में संविधान दिवस पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल हेमंत राव, राज्यपाल के परिसहाय डॉ अभिषेक महाजन, विशेष सचिव डॉ अशोक चंद्र, विधि परामर्शी संजय खरे, अपर विधि परामर्शी कामेश शुक्ला, विशेष कार्याधिकारी केयूर सम्पत और वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली।