स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
ब्रू समुदाय के पुनर्वास हेतु समझौता

ब्रू समुदाय के पुनर्वास हेतु समझौता

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और मिजोरम के मुख्यमंत्री पू लल्तानहवला की उपस्थिति में 3 जुलाई 2018 को नई दिल्ली में भारत सरकार, मिजोरम और त्रिपुरा सरकार के बीच मिजोरम ब्रू विस्थापित पीपुल्स फोरम से सम्बंधित एक समझौता हुआ है, जिसके तहत केंद्र सरकार मिजोरम में ब्रू समुदाय के लोगों के पुनर्वास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और मिजोरम व त्रिपुरा सरकार के परामर्श से सुरक्षा, शिक्षा, आजीविका से संबंधित अन्य मुद्दों पर फैसला लेगी। मिजोरम से विस्थापित ब्रू लोग 1997 से त्रिपुरा के विभिन्न शिविरों में रह रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा, एमएचए के वरिष्ठ अधिकारी और एमबीडीपीएफ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।