स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
टू क्लासिकल प्लेज फ्राम इंडिया का विमोचन

टू क्लासिकल प्लेज फ्राम इंडिया का विमोचन

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने कहा है कि थिएटर को पुनर्जीवित करने और इसे शिक्षा एवं मनोरंजन का एक प्रमुख रूप बनाए जाने की जरूरत है। उपराष्ट्रपति ने नाटककार डीपी सिन्हा के हिंदी नाटकों की अंग्रेजी अनुवाद पुस्तक टू क्लासिकल प्लेज फ्राम इंडिया का विमोचन करते हुए यह बात कही। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हालांकि ऐसा माना जाता है कि थिएटर का अस्तित्व अपने मूल रूपमें वैद्धिक युग में भी था, इसके बारे में संगठित तरीके से पहलीबार भरत मुनि के नाट्य शास्त्र में चर्चा की गई थी।