स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
योग पखवाड़ा में सहारनपुर मंडल सम्मानित

योग पखवाड़ा में सहारनपुर मंडल सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 जून 2018 को शास्त्री भवन लखनऊ में चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग पखवाड़ा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सहारनपुर मंडल एवं जनपद सहारनपुर को सम्मानित किया। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ इंडिया संस्था के प्रतिनिधि, आयुष राज्यमंत्री धरम सिंह सैनी, मुख्य सचिव डॉ अनूप चंद्र पांडेय की उपस्थिति में मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।