स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
केरल को एचआरडी का सहयोग

केरल को एचआरडी का सहयोग

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केरल सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर पुनीत कुमार को केरल बाढ़ राहत के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से 5,49,74,086 रुपये का चैक प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्‍त संतोष कुमार मल्ल भी उपस्थित थे। केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए उदारतापूर्वक योगदान करके यह राशि जुटाई थी।