स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
मायावती की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट

मायावती की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मायावती ने राष्ट्रपति को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर मायावती ने इस मुलाकात की जानकारी ट्वीट करके दी और कहाकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनकी काफी अच्छी मुलाकात हुई। उन्होंने कहाकि अनुसूचित जनजाति समाज से ताल्लुक रखने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने पर उनसे मिलकर उन्हें औपचारिक तौरपर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मायावती ने कहाकि बीएसपी ने भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें अपना समर्थन दिया, वे भारी मतों से विजयी हुई हैं और देश को उनसे बहुत सारी आशाएं हैं।