स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
आजाद हिंद सरकार की 76वीं वर्षगांठ

आजाद हिंद सरकार की 76वीं वर्षगांठ

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल लालकिला दिल्ली में आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस की 76वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आजाद हिंद सरकार सुभाष चंद्र बोस के विजन का प्रतिनिधित्व करती है, आजाद हिंद सरकार ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई थी और अपने बैंक, मुद्रा व डाक टिकट, सेना की स्थापना की थी। प्रह्लाद सिंह पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि नेताजी के ऑडियो क्लिप को सिंगापुर से लाया जाना चाहिए, जिसमें वे आजाद हिंद सरकार की स्थापना की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करता है, उनका बलिदान और नेतृत्व आज भी युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करता है।