स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
राजबब्बर ने नामांकन कराया

राजबब्बर ने नामांकन कराया

आगरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी के रूपमें अपना नामांकन पत्र आगरा कलक्ट्रेट में दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिला के समय राजबब्बर की सरलता, शालीनता और चुनाव आचार संहिता का पालन विशेष उल्लेखनीय दिखाई दिया। लग रहा है कि फतेहपुर सीकरी और आगरा के लोग चुनाव आचार संहिता के प्रति काफी गंभीर हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूपसे प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइंट मीडिया कोआर्डिनेटर पीयूष मिश्रा, कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह, अमित श्रीवास्तव त्यागी, नितिन शर्मा, अभिषेक राज, प्रदीप कनौजिया आदि उपस्थित थे।