स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
द्रौपदी मुर्मू को लोकसभा अध्यक्ष की बधाई!

द्रौपदी मुर्मू को लोकसभा अध्यक्ष की बधाई!

नई दिल्ली। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंटकर उन्हें नए दायित्व केलिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। ओम बिरला ने इस अवसर पर कहाकि जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को वाणी देने तथा उनकी समस्याओं के समाधान में द्रौपदी मुर्मू की सदैव महत्वपूर्ण भूमिका रही है, आशा हैकि उनके कुशल मार्गदर्शन में देशवासी नए भारत के निर्माण में अग्रणी योगदान देंगे।