स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
बाबूराम अशोक चक्र से सम्मानित

बाबूराम अशोक चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 26 जनवरी 2022 को नई दिल्ली में राजपथ पर 73वें गणतंत्र दिवस समारोह में जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक बाबूराम को (मरणोपरांत) अशोक चक्र से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी पत्नी रीमा रानी और पुत्र माणिक शर्मा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे।