स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
केरल के बाढ़ प्रभावितों को यूपी से भी मदद

केरल के बाढ़ प्रभावितों को यूपी से भी मदद

लखनऊ। केरल राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों के सहायतार्थ हेतु 5 करोड़ 13 लाख 87 हजार रुपये का चेक प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा और सचिव एवं राहत आयुक्त संजय कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष उत्तर प्रदेश में जमा किए जाने केलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट किया। यह धनराशि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से एकत्रित की गई है। मुख्यमंत्री ने इस पुनीतकार्य में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार केरल के बाढ़ प्रभावितों की सहायता केलिए हर सम्भव सहायता उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ अनूप चंद्र पांडेय, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ प्रभात कुमार, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज राजेंद्र तिवारी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।