स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
योगगुरु स्वामी शिवानंद को पद्मश्री

योगगुरु स्वामी शिवानंद को पद्मश्री

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2022 केलिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मान प्रदान किए। राष्ट्रपति ने काशी के 125 वर्षीय योगगुरु स्वामी शिवानंद को पद्मश्री से सम्मानित किया। वह मानव कल्याण केलिए अपना जीवन समर्पित करते हुए पिछले 50 वर्ष से पुरी में कुष्ठ प्रभावित लोगों की सेवा कर रहे हैं। गौरतलब हैकि वर्ष 1896 में जन्मे उनके स्वस्थ और लंबे जीवन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का ध्यान आकर्षित किया है।