स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
राष्ट्रपति ने उषा बारले को दिया पद्मश्री

राष्ट्रपति ने उषा बारले को दिया पद्मश्री

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में प्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका उषा बारले को पद्मश्री से सम्मानित किया। उषा बारले छत्तीसगढ़ के पंडवानी और पंथी कला रूपों की कलाकार हैं। उन्होंने इन कला रूपों का उपयोग महिलाओं में उनके अधिकारों के बारेमें जागरुकता फैलाने और लोगों को सरकारी योजनाओं के बारेमें जागरुक करने केलिए किया है।