स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
राज्यपाल से मिली जीनियस बहनें

राज्यपाल से मिली जीनियस बहनें

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक से जीनियस बहनें नाम से प्रसिद्ध बीसलपुर-पीलीभीत निवासी 12 वर्षीय हनी सिंह और 9 वर्षीय हँसी सिंह ने राजभवन लखनऊ में भेंट की। उल्लेखनीय है कि बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की ये बहनें अनेक मंचों पर अपनी स्मरण शक्ति का प्रदर्शन करने के साथ-साथ शैक्षिक, स्वच्छता एवं पर्यावरण आदि जागरुकता अभियान में सक्रिय हैं। जीनियस बहनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी सम्मान पा चुकी हैं। बच्चियों के साथ उनके माता-पिता भी उपस्थित थे।