स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
दिव्य दीपोत्सव पर डाक आवरण

दिव्य दीपोत्सव पर डाक आवरण

अयोध्या। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव-2020 पर श्रीराम कथा पार्क में दिव्य दीपोत्सव विशेष डाक आवरण व विरूपण जारी किया। यह विशेष आवरण भारतीय डाक विभाग और डॉ राममनोहर लोहिया विश्विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जारी किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा, लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह एवं प्रवर अधीक्षक डाकघर आरएन यादव भी मौजूद थे।