स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
आनंदीबेन का हजरतगंज थाने में भ्रमण

आनंदीबेन का हजरतगंज थाने में भ्रमण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजधानी में हजरतगंज थाने का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने सहाय सिंह बालिका इंटर कालेज नरही की छात्राओं से भी भेंट की। छात्राओं ने हजरतगंज थाने में सीसीटीवी, पुलिस की कार्यप्रणाली, आरक्षी से पुलिस महानिदेशक तक के पदों की जानकारी, महिला एवं पुरुष बंदीगृह, 1090 एवं 100 नम्बर, फायर बिग्रेड एवं कई हेल्पलाइन नम्बरों और यातायात नियमों की जानकारी ली। राज्यपाल ने छात्राओं से कहा कि ऐसी पुलिस सेवाओं के नम्बर लिखकर वे अपने पास रखें और स्कूल, घर, परिवार और मोहल्ले में भी इनकी जानकारी दें। राज्यपाल ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित कानूनी नियमों की भी जानकारी दी।