स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
टोक्यो में भारतीय समुदाय की सभा

टोक्यो में भारतीय समुदाय की सभा

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अक्टूबर 2018 को टोक्यो में भारतीय समुदाय की सभा को संबोधित किया। भारतीय समुदाय ने अपने नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़े ही उत्साह से स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जापान के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत बनाने में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और जापान को जहां बुद्ध और बोस जोड़ते हैं, वहीं आधुनिक युग में भारत के लोग ये काम कर रहे हैं।