स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
बांग्लादेश के थलसेनाध्यक्ष का आगरा दौरा

बांग्लादेश के थलसेनाध्यक्ष का आगरा दौरा

आगरा। बांग्लादेश के थलसेनाध्यक्ष जनरल अजीज अहमद के नेतृत्व में छह सदस्यीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने आज आगरा का दौरा किया। इस दौरान बांग्लादेश के सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल और आगरा फोर्ट का भ्रमण किया, जहां उन्होंने 500 वर्ष पुराने कलाकृत्य की प्रशंसा की। सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सेना के प्रतिष्ठित एयरबोन ब्रिगेड का भी दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न सैन्य ऑपरेशन एवं प्रशिक्षण का अवलोकन किया। यह सैन्य प्रतिनिधिमंडल 3 अगस्त 2018 को लखनऊ के लिए रवाना होगा।