स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
श्रीलंका के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से मिले

श्रीलंका के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से मिले

नई दिल्ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। श्रीलंका के प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हम दृढ़तापूर्वक यह मानते हैं कि भारत का विकास अपने पड़ोस में शांति और समृद्धि के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा भारत-श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंधों के आर्थिक स्तंभ को मजबूत करने के लिए तत्पर रहा है। दोनों नेताओं ने आतंकवाद से लड़ने और उसे हराने के अपने संकल्प को बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।