स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
भारत-कोरियाई द्विपक्षीय मैत्री पार्क

भारत-कोरियाई द्विपक्षीय मैत्री पार्क

नई दिल्ली। कोरिया गणराज्य के रक्षामंत्री सुह वूक और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त रूपसे दिल्ली छावनी में भारत-कोरियाई द्विपक्षीय मैत्री पार्क का उद्घाटन किया। यह पार्क कोरियाई युद्ध के दौरान भारतीय शांति रक्षकों के योगदान की स्मृति में है और यह दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का भी एक प्रमाण है।