स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
फ्रांस में मोदी का भारतीयों को संबोधन

फ्रांस में मोदी का भारतीयों को संबोधन

पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस के ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बहुआयामी भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी पर प्रकाश डाला, जो अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रही है। प्रधानमंत्री ने फ्रांस के मार्सैय में नया वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने फ्रांस में भारतीय समुदाय के योगदान पर प्रकाश डाला, जो भारत-फ्रांस साझेदारी केलिए एक मजबूत नींव का निर्माण करते हैं।