स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
यंगून में आईएनएस खंजर की सद्भावना यात्रा

यंगून में आईएनएस खंजर की सद्भावना यात्रा

यंगून। भारतीय नौसेना का मिसाइल लड़ाकू युद्धपोत आईएनएस खंजर तीन दिन की सद्भावना यात्रा पर म्यांमार के सबसे बड़े नगर और प्रमुख बंदरगाह के रूपमें जाने जानेवाले शहर यंगून पहुंचा। भारतीय नौसेना के कमांडिंग अधिकारी ने यंगून में आगमन के पश्चात फर्स्ट फ्लीट के फ्लीट कमांडर कैप्टन टेट लुविन रन और म्यांमार में भारत के राजदूत विक्रम मिश्री से मुलाकात की। भारतीय नौसेना और म्यांमार नौसेना कर्मियों ने पार-यात्रा कार्यक्रम पूरा किया। दोनों ही नौसेना कर्मियों के लिए एक संयुक्त योग सत्र का भी आयोजन किया गया।