स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
यूएई व सऊदी अरब दौरे पर सेनाध्यक्ष

यूएई व सऊदी अरब दौरे पर सेनाध्यक्ष

अबुधाबी। भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। इस यात्रा में वह अपने समकक्षों और इन देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मिलेंगे। जनरल नरवणे की यह यात्रा इस मायने में ऐतिहासिक है कि पहली बार कोई भारतीय सैन्य प्रमुख यूएई और सऊदी अरब के दौरे पर गए हैं। थल सेनाध्यक्ष ने संयुक्त अरब अमीरात में गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया और शहीद प्वाइंट यूएई पर जाकर माल्यार्पण किया।