स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
प्रिंस चार्ल्स ने लगाया चंपा का पौधा

प्रिंस चार्ल्स ने लगाया चंपा का पौधा

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रपति भवन प्रांगण में औषधीय पौधों के बगीचे में चंपा का पौधा लगाया। गौरतलब है कि चंपा के फूलों का इस्तेमाल भारतीय उपमहाद्वीप में आयुर्वेद में बड़े पैमाने पर किया जाता है। प्रिंस चार्ल्स को राष्ट्रपति भवन के औषधीय पौधों के बगीचे में उगाए गए विभिन्न किस्म के औषधीय पौधों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान में मदद के लिए प्रिंस चार्ल्स को धन्यवाद भी दिया।