स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
भारत यात्रा पर बांग्लादेश के नौसेना प्रमुख

भारत यात्रा पर बांग्लादेश के नौसेना प्रमुख

नई दिल्ली। बांग्लादेश के नौसेना प्रमुख एडमिरल औरंगजेब चौधरी 7 से 12 दिसंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हुए हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत-बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और भी ज्यादा मजबूत करना तथा दोनों देशों के बीच नौसेना सहयोग के लिए नए रास्ते तलाशना है। बांग्लादेश के नौसेना प्रमुख ने आज भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह से राजधानी नई दिल्ली में मुलाकात की। एडमिरल औरंगजेब चौधरी कोच्चि, विजाग और कोलकाता का भी दौरा करेंगे, जहां वह नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और विभिन्न नौसेना इकाइयों के साथ-साथ भारतीय शिपयार्ड भी जाएंगे।