स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
लिकटेंस्टीन के राजकुमार राष्ट्रपति से मिले

लिकटेंस्टीन के राजकुमार राष्ट्रपति से मिले

नई दिल्ली। लिकटेंस्टीन के राजकुमार प्रिंस एलोइस ने 12 अक्टूबर 2018 को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। गौरतलब है कि लिकटेंस्टीन पश्चिमी यूरोप में एक छोटा लैंडलॉक देश है। इसकी सीमा पश्चिम और दक्षिण में स्विटजरलैंड और पूर्व में आस्ट्रिया से मिलती है। महज 160 वर्ग किलोमीटर वाले इस देश की आबादी करीब 35,000 है। यहां की राजधानी वादुज है और सबसे बड़ा शहर श्चान है। यह इकलौता जर्मनभाषी राज्य है, जिसकी सीमा जर्मनी से नहीं मिलती है। यह संवैधानिक राजशाही है, जो 11 निगम इकायों में विभाजित है। पर्वतीय भू-संरचना की वजह से लिकटेंस्टीन शीत खेलों के लिए लोकप्रिय स्थल है। मजबूत वित्तीय व्यवस्था वाले इस देश को कर के मामले में स्वर्ग माना जाता है। यह यूरोपीय मुक्त व्यापार संगठन का सदस्य है, लेकिन यूरोपीय संघ का हिस्सा नहीं है।