स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
भारतीय नौसेना पोतों का मनीला दौरा

भारतीय नौसेना पोतों का मनीला दौरा

मनीला। दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिमी प्रशांत में भारतीय नौसेना की तैनाती के मद्देनज़र नौसेना के पोत सहयाद्रि और किलतान 26 अक्टूबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला में लंगर डालेंगे। दोनों जहाज भारतीय नौसेना की पूर्वी कमान का हिस्सा हैं और विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के परिचालन कमान के अधीन हैं। बंदरगाह पर लंगर डालने के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं के अधिकारी और नौसेनाकर्मी विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा सामाजिक गतिविधियां भी होंगी, जिनमें खेल कार्यक्रम इत्यादि शामिल हैं। दोनों देशों की नौसेनाएं गहरे समुद्र में अभ्यास भी करेंगी।