स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
मालदीव से भारतीयों की स्वदेश वापसी

मालदीव से भारतीयों की स्वदेश वापसी

माले। भारतीय नौसेना का जहाज जलाश्व ने मालदीव की राजधानी माले के बंदरगाह पर ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत 588 भारतीय नागरिकों को जहाज से वापस स्वदेश लाने का कार्य पूरा कर लिया है। ऑपरेशन समुद्र सेतु विदेश की धरती से अपने नागरिकों को समुद्र के जरिए स्वदेश लाने की कोशिश में भारतीय नौसेना का एक अहम योगदान है। इन 588 लोगों में से 6 गर्भवती महिलाएं और 21 बच्चे हैं।