स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
भारत ने सूडान को दी खाद्य सहायता

भारत ने सूडान को दी खाद्य सहायता

खार्तूम। भारतीय नौसेना ने अपने जहाज ऐरावत से सूडान के लोगों के लिए 100 टन खाद्यान्न सहायता भेजी है। गौरतलब है कि भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं और कोविड-19 महामारी से उबरने में मित्र देशों को सहायता प्रदान कर रही है। मिशन सागर के तहत ऐरावत दक्षिण सूडान, जिबूती और इरिट्रिया को भी खाद्यान्न सहायता पहुंचाएगा। रक्षा एवं विदेश मंत्रालय और भारत सरकार की अन्य एजेंसियों के साथ नजदीकी समन्वय स्थापित करते हुए भारतीय नौसेना इस मिशन को आगे बढ़ा रही है।