स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
ताजिकिस्तान में राष्‍ट्रपति का संबोधन

ताजिकिस्तान में राष्‍ट्रपति का संबोधन

दुशांबे। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिन की यात्रा पर ताजिकिस्तान गए हुए हैं। इस अवसर पर उन्होंने दुशांबे में ताजिकिस्तान में भारत के राजदूत सोमनाथ घोष के एक स्‍वागत कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और भारत-तजाकिस्तान संबंधों को मजबूती प्रदान करने में भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीय समुदाय से जुड़ने के लिए भारत सरकार की प्रणाली में अत्‍यधिक बदलाव हुआ है, कुछ वर्ष में भारत और विदेश में रहने वाले नागरिकों के बीच भावनात्‍मक, सांस्‍कृतिक, आर्थिक और संस्‍थागत संबंध अधिक मजबूत हुए हैं।