स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
बरहम सालिह इराक के राष्ट्रपति चुने गए

बरहम सालिह इराक के राष्ट्रपति चुने गए

बग़दाद/ नई दिल्ली। बरहम सालिह इराक के राष्ट्रपति चुने गए। वे इराक के आठवें राष्ट्रपति बने हैं। इराक की संसद ने कल राष्ट्रपति के रूपमें उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की थी। पेट्रिओटिक यूनियन ऑफ कुर्दिस्तान के उम्मीदवार बरहम सालिह ने मतदान में कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार फुवाद हुसैन को हराया है। बरहम सालिह ने अदेल अब्दुल महदी को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। इराक के राष्ट्रपति के रूपमें शपथ ग्रहण में बरहम सालिह ने कहा कि वे इराक की अखंडता और सुरक्षा के लिए काम करेंगे। ज्ञातव्य है कि इराक पश्चिमी एशिया का एक जनतांत्रिक देश है, जहां के लोग मुख्यतः मुस्लिम हैं। राजधानी बगदाद के अलावा करबला, बसरा, किर्कुक तथा नजफ़ अन्य प्रमुख शहर हैं। यहां की मुख्य बोलचाल की भाषा अरबी और कुर्दी भाषा है और दोनों को संवैधानिक दर्जा मिला है।