स्वतंत्र आवाज़
word map
दॆश‍ विदॆश‌
गिनी में कोविद का शानदार स्वागत

गिनी में कोविद का शानदार स्वागत

कोनाक्री/ नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने 8 अप्रैल 2018 को गिनी में राष्ट्रपति पैलेस में इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य के राष्ट्रपति ओबियंजग नेग्मा एमबासोगो से मुलाकात की। गिनी पहुंचने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद का शानदार स्वागत हुआ और उनके सम्मान में गिनी के राष्ट्रपति ने शाहीभोज का भी आयोजन किया। गौरतलब है कि गिनी गणराज्य पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसे पूर्व में फ्रेंच गिनी के नाम से जाना जाता था। कोनाक्री गिनी का सबसे बड़ा शहर और राजधानी होने के साथ-साथ राष्ट्रीय सरकार का मुख्यालय भी है। गिनी में चौबीस जातीय समूहों का वास है, जिनमें से तीन सबसे बड़े और सबसे प्रभावी समूह फुला, मंदिनका और सुसु हैं। इनकी राजभाषा फ्रांसिसी भाषा है।