स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
इंफैंट्री दिवस पर शहीद सैनिकों को नमन

इंफैंट्री दिवस पर शहीद सैनिकों को नमन

लखनऊ। मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्‍णा ने इंफैंट्री दिवस पर आज लखनऊ छावनी में मध्य कमान के युद्ध स्मारक स्मृतिका पर माल्यार्पण करके अपनी मातृभूमि की रक्षा में नि:स्वार्थ त्याग एवं सर्वोच्च वीरतापूर्ण बलिदान के लिए इंफैंट्री के जांबाज़ शहीद सैनिकों को नमन किया। गौरतलब है कि 27 अक्टूबर 1947 को स्वतंत्रता के बाद कबीली सैनिकों एवं नवगठित पाकिस्तानी सेना के जम्मू-कश्मीर पर आक्रमण करने पर इंफैंट्री के नेतृत्व में की गई पहली सैन्य कार्रवाई की याद में भारतीय सेना इंफैंट्री दिवस मनाती है।